विधायक ने बनायी सेना: धर्मांतरण रोकने उतारी अपनी जगन्नाथ सेना, जानिये किस तरह से करेगी ये काम …

विधायक ने बनायी सेना: धर्मांतरण रोकने उतारी अपनी जगन्नाथ सेना, जानिये किस तरह से करेगी ये काम …

August 4, 2025 0 By Ajeet Yadav
अजित यादव छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर गहराते विवाद और शिकायतों के बीच कांग्रेस विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक नई सामाजिक पहल ‘जगन्नाथ सेना’ का गठन किया है। इस संगठन का उद्देश्य राज्य में चल रही कथित धर्मांतरण गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें रोकने की दिशा में कार्य करना है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में रायपुर की उड़िया बस्तियों सहित अन्य क्षेत्रों से धर्मांतरण की सूचनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। मिश्रा ने कहा कि यह सेना हर रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक उन क्षेत्रों में जाएगी, जहां धर्मांतरण की संभावनाएं या गतिविधियां पाई गई हैं।

उन्होंने साफ कहा, “हम भारत जैसे बहुधार्मिक देश में सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन जबरन या छलपूर्वक धर्म परिवर्तन करना स्वीकार्य नहीं है।”

जगन्नाथ सेना का कार्य क्षेत्र केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका विस्तार गांव-देहात तक किया जाएगा। यदि धर्मांतरण से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो सेना शासन और प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना देगी। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ अंदरूनी मिशनरी संस्थाएं गुपचुप तरीके से धर्मांतरण में लगी हैं, और इन्हें रोकने के लिए यह संगठन आवश्यक कदम उठाएगा।

विधायक ने यह भी कहा कि “भारत में कई समाज और धर्म हैं, लेकिन अब कुछ लोग धर्म की ठेकेदारी कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों को चुनौती देने का समय आ गया है।”