कांग्रेस का महाजाम आज: भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर उबली सियासत, इन सड़कों पर आज होगी नाकेबंदी, जानिये किन गाड़ियों पर रहेगी रोक, किन्हें मिलेगी छूट

कांग्रेस का महाजाम आज: भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर उबली सियासत, इन सड़कों पर आज होगी नाकेबंदी, जानिये किन गाड़ियों पर रहेगी रोक, किन्हें मिलेगी छूट

July 22, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रदेश को “अडानी प्रदेश” बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी ‘आर्थिक नाकेबंदी’ का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रदेश भर के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया जाएगा।

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को दबाने की साजिश कर रही है।

रायपुर जिले में 7 स्थानों पर आर्थिक नाकेबंदी:
मैग्नेटो मॉल हाईवे के पास: शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में

विधानसभा रोड सकरी: नारायण कुर्रे और पप्पू बंजारे के नेतृत्व में

साकरा, दिलबाग ढाबा के पास: सांसद छाया वर्मा और विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में

अभनपुर, मोहन ढाबा के पास: जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में

आरंग, रसनी के पास: पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में

तिल्दा, दीनदयाल उपाध्याय चौक: कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में

खरोरा, बुडेरा आजाद चौक के पास: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में

आंदोलन के नियम:
एम्बुलेंस और स्कूल बसों को नाकेबंदी से छूट दी जाएगी

कार, जीप, बस जैसे निजी सवारी वाहनों को नहीं रोका जाएगा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार प्रदेश की जल, जंगल और जमीन को अडानी समूह को सौंपने की साजिश कर रही है। इस कथित सौदेबाजी का विरोध करने वाले नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए डराया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा – “भाजपा की सरकार अडानी के हित में काम कर रही है। जो विरोध करता है, उसे ईडी भेजकर चुप कराना चाहती है। लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।”