कलेक्टर ने अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए
July 14, 2025
चंद्रभान यादव
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की ।
उन्होंने कार्य एजेंसी को कड़ी हिदायत देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर नगरीय निकाय और नगर पंचायत में अटल परिसर बनाने की घोषणा की थी और इसी कड़ी में जशपुर में भी बनाया जा रहा है। अटल परिसर राज्य के सभी नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत में बनाया जाएगा।
कलेक्टर ने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री प्रफुल्ल नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय गृह निर्माण मंडल के उप अभियंता श्री आशीष रात्रे और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।