कलेक्टर ने जशपुर के मुक्तिधाम का किया निरीक्षण प्रतिक्षालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश परिसर में कचरा एकत्र करने के लिए डस्टबिन रखने के निर्देश मुक्ति धाम के प्रवेश द्वार को ठीक करने कलेक्टर ने लिए कहा छोटा डिवाइडर को बंद करने के निर्देश

July 14, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के मुक्तिधाम में बन रहे प्रतीक्षालय भवन और अन्य निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिसर की नियमित साथ सफाई करने के लिए कहा है। उन्होंने मुक्तिधाम में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुक्ति धाम के प्रवेश द्वार को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्वाणा होटल के सामने डिवाइडर को बंद करने के लिए कहा है क्योंकि वहां जगह छोटा होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने डिवाइडर बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।