सफलता की कहानी समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई ’पीएम मुद्रा लोन लेकर बना रही ईंट ईंट विक्रय से हो रहा सालाना दो लाख रूपए तक का मुनाफा

सफलता की कहानी समूह से जुड़ने के बाद जीवन में आया परिवर्तन- सरिता बाई ’पीएम मुद्रा लोन लेकर बना रही ईंट ईंट विक्रय से हो रहा सालाना दो लाख रूपए तक का मुनाफा

June 1, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘ अंतर्गत जिले के महिलाओं की समूह बना कर स्व सहायता समूह के रूप में विकसित किया गया है। जिले के महिलाएं इन समूहों में जुड़कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। कई महिलाएं बिहान अंतर्गत् प्रशिक्षण प्राप्त कर लखपति दीदी बन चुकी हैं। समूह के गठन से महिलाओं का सतत् विकास जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में देखने को मिल रहा है।
ऐसे ही लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर मनोरा विकासखण्ड के ग्राम चड़िया की श्रीमती सरिता बाई की कहानी है। सरिता की जीवन में समूह से जुड़ने के बाद परिर्वतन आई है। उन्होंने समूह से जुड़कर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लाभ उठाया। एक लाख का मुद्रा लोन लेकर ईट निर्माण का कार्य शुरू किया और ईट विक्रय से सरिता को सालाना दो लाख रूपए तक की मुनाफा हो रही है।