विधायक श्रीमती राय मुनि भगत सन्ना सुशासन तिहार शिविर में शामिल हुई हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया
May 26, 2025
चंद्रभान यादव
जशपुर। सुशासन तिहार का आयोजन बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना में किया गया जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया।
सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान तहसील सन्ना पहुंची श्रीमती भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन में जशपुर में विकास तेजी से हो रहा है और सड़क,पूल पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का मांग शिविर में किया। जिसके त्वरित निराकरण का आश्वासन विधायक ने देते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को अवगत कराया और निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, आनंद यादव,श्रीमती काजल राय, और बगीचा एसडीएम श्री रितुराज बिसेन, नसरुल्ला सिद्दीकी, बलवंत गुप्ता, राकेश गुप्ता सरपंच सन्ना सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।