सुशासन तिहार कार्यक्रम का सन्ना में हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित
May 26, 2025
चंद्रभान यादव
जशपुर : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सन्ना पहुंची विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनका त्वरित निराकरण का निर्देश संबंधित विभागों को दिया है।इस दौरान श्रीमती भगत ने शासन की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को प्रेरित किया।
ज्ञात हो कि सन्ना में सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मौजूद रही। उन्होंने अपने संबोधन में शासन के हर योजनाओं का लाभ हर घर हर परिवार तक पहुंचने की बात कही।वहीं विष्णु सुशासन में विकास गति तेज होने पर विकास की नई गाथा लिखे जाने का बात भी कहा। श्रीमती भगत ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य करने में पीछे नहीं है। गरीबी को हटाने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का मांग शिविर में किया।जिसके त्वरित निराकरण का आश्वासन विधायक ने देते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल्द ही इसका निराकरण किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंग,मंडल अध्यक्ष आनंद यादव,श्रीमती काजल राय,नसरुल्ला सिद्धकी,बलवंत गुप्ता, राकेश गुप्ता जनपद,सरपंच सन्ना सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।