20 वर्षों से जिले के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों के निजी भूमि पर चलित पेटियां ग्रामीणों के सहमति से शहद का उत्पादन किया जाता है

20 वर्षों से जिले के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों के निजी भूमि पर चलित पेटियां ग्रामीणों के सहमति से शहद का उत्पादन किया जाता है

May 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव
जशपुर। वन मंडलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22.05.2025 को प्रकाशित शीर्षक ष्बिहार-यूपी के कारोबारियों ने गांवों में मुफ्त में लगाई चलित पेटियां, ग्रामीण इससे बेखबर की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि विभिन्न राज्यों से पहुंचे शहद उत्पादकों की चलित पेटियां वनभूमि पर अवस्थित नहीं है। यह उत्पादक विगत 15-20 वर्षों से जिले के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों के निजी भूमि पर चलित पेटियां ग्रामीणों के सहमति से लगाकर शहद का उत्पादन प्राप्त कर रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का उद्देश्य वनों से प्राकृतिक रूप से प्राप्त शहद का संग्रहण कर प्रसंस्करण करना है, वर्तमान में प्रसंस्करण केन्द्र के संचालन हेतु आवश्यक मात्रा में वनक्षेत्रों से शहद का आवक एवं संग्रहण नहीं होने के कारण प्रसंस्करण बाधित है।