बर्खास्त सहायक शिक्षकों का समायोजन, विष्णुदेव कैबिनेट का अहम फैसला, 2621 सहायक शिक्षकों को इन पदों पर.

बर्खास्त सहायक शिक्षकों का समायोजन, विष्णुदेव कैबिनेट का अहम फैसला, 2621 सहायक शिक्षकों को इन पदों पर.

April 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर । साय कैबिनेट की बैठक से एक बड़ी खबर आ रही है। बर्खास्त सहायक शिक्षकों के समायोजन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आज विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का फैसला ले लिया गया है। इन सभी शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन होगा।

मंत्रिपरिषद की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनको अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।

अंतर्विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार हटाये गए बी.एड अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4,422 पदों में समायोजित किया जाएगा। समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा। कला/विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता (12वीं गणित/विज्ञान) पूर्ण करने हेतु 3 वर्ष की अनुमति दी जाएगी साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एस.सी.ई.आर.टी. के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्येत्तर पदों का सृजन किया जाएगा।