हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जिला परिवहन कार्यालय जशपुर में उपलब्ध एचएसआरपी कार्य हेतु लगाई गई है कर्मचारियों की ड्यूटी

हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जिला परिवहन कार्यालय जशपुर में उपलब्ध एचएसआरपी कार्य हेतु लगाई गई है कर्मचारियों की ड्यूटी

April 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
चंद्रभान यादव संवाददाता
जशपुर। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आदेश के क्रियान्वयन हेतु जिला परिवहन कार्यालय जशपुर में एचएसआरपी कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
आवेदक एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर का अपडेट कक्ष क्रमांक 35 में श्री निलेश कुमार भगत सहायक वर्ग-03 के माध्यम से करवा सकते हैं। एचएसआरपी नंबर प्लेट के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा कार्यालय के कक्ष क्रमांक 32 में उपलब्ध है, जहां लोकेश सिंह को ऑपरेटर रोसमेटी सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड कंपनी द्वारा अधिकृत किया गया है। आवेदक संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।