भाजपा की बड़ी कार्रवाई, बागी बनकर चुनाव लड़े दो नेताओं को थमाया नोटिस, 7 दिन में जवाब, नहीं तो होंगे बाहर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त हुई बीजेपी, बागी नेताओं को थमाया नोटिस
April 27, 2025रायपुर ।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए दो नेताओं को नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पंचायत चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र से सुश्री समीर पैकरा और उपेंद्र बहादुर को नोटिस जारी किया गया है।
बीजेपी ने दोनों नेताओं से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।



