तेंदुपत्ता घोटाला: गिरफ्तार डीएफओ को कोर्ट में किया गया पेश, तीन दिन की खत्म हुई थी रिमांड

तेंदुपत्ता घोटाला: गिरफ्तार डीएफओ को कोर्ट में किया गया पेश, तीन दिन की खत्म हुई थी रिमांड

April 27, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर । तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में गिरफ्तार डीएफओ को आज कोर्ट में पेश किया गया। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। तेंदुपत्ता बोनस घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने निलंबित DFO अशोक कुमार पटेल को शनिवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। पटेल को इससे पहले 26 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया था।

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला वर्ष 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता सीजन से जुड़ा है। आरोप है कि सुकमा वन मंडल के तहत काम करने वाले मजदूरों को जो बोनस राशि मिलनी थी, उसमें भारी हेराफेरी की गई। करीब 7 करोड़ रुपये की राशि मजदूरों को दी जानी थी, लेकिन अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर इस राशि का एक बड़ा हिस्सा खुद रख लिया और संग्राहकों तक पैसा नहीं पहुंचा।

8 अप्रैल 2025 को इस मामले में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद 10 अप्रैल को अशोक पटेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए।