पूर्व DGP का मिला शव: बंगले में चाकूओं से वार कर ले ली जान, मचा हड़कंप, पत्नी-बेटी को किया गया गिरफ्तार

पूर्व DGP का मिला शव: बंगले में चाकूओं से वार कर ले ली जान, मचा हड़कंप, पत्नी-बेटी को किया गया गिरफ्तार

April 21, 2025 0 By Ajeet Yadav


DGP Om praksh: पूर्व डीजीपी की हत्या कर दी गयी है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश पर चाकूओं से वार किया गया है। उनका शव बैंग्लुरू स्थित आवास में मिला है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव पर चाकुओं के कई घाव हैं। पुलिस के अनुसार बिहार के चंपारण के रहने वाले 68 वर्षीय आइपीएस अफसर का शव बेंगलुरु स्थित पाश इलाके एचएसआर में स्थित तीन मंजिले मकान के भूतल पर मिला।हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पल्लवी ने दी थी।

लेकिन पुलिस को शक है कि इस हत्या को अंजाम भी पत्नी ने ही दिया हो सकता है। फिलहाल शक के दायरे में परिवार के सदस्य ही हैं। पुलिस ने प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के मूल कारण का पता नहीं चला है।पुलिस इस मामले में और जानकारियां जुटा रही है।