भूतों ने कर दी पेड़ों में पेंटिंग” ना प्रशासन का पता चला, ना ही निगम को, अब पर्यावरणविद के RTI से खुली नींद, जवाब दिया, हमने तो नहीं कराया

भूतों ने कर दी पेड़ों में पेंटिंग” ना प्रशासन का पता चला, ना ही निगम को, अब पर्यावरणविद के RTI से खुली नींद, जवाब दिया, हमने तो नहीं कराया

April 3, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर छत्तीसगढ़ में “भूत” आजकल पेंड़ों में पेंटिंग कर रहे हैं। चुपके से आते हैं…..फिर पेड़ों पर लाल…हरा पेंट कर गायब हो जाते हैं। ना प्रशासन को पता चलता है और ना निगम को…उन्हें तो मालूम भी तब चलता है, जब पेड़ों पर पेंटिंग हो चुकी होती है और कुछ पर्यावरणविद RTI के जरिये इसकी जानकारी चाहते हैं। सुनकर आप हैरान जरूर हो रहे होंगे, लेकिन ये हकीकत है। मामला रायगढ़ का है, जहां NGT और राज्य सरकार के फरमान को ठेंगा दिखाकर पेंडों को लाल-हरे रंग के केमिकल पेंट से रंग दिया गया है।
ये कृत्य तब कब किया गया है, पेड़ों में किसी तरह पेंट ना करने का आदेश एक बार नहीं कई बार जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेड़ों पर सौंदर्यीकरण के नाम पर पेंटिंग करने पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद, रायगढ़ में कलेक्टर रोड पर कई पेड़ों के तनों को रंगा गया। नगर निगम ने इस कार्य से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं कराया गया। इस रहस्यमयी पेंटिंग के पीछे किसका हाथ है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, और अधिकारी भी जांच से बचते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2021 में आदेश जारी कर सभी नगर पालिक निगम और स्थानीय निकायों को पेड़ों पर सौंदर्यीकरण के नाम पर पेंटिंग करने से रोक दिया था। इसके बाद, अगस्त 2024 में भी एक बार फिर समस्त विभागों और कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि इस प्रकार की पेंटिंग नहीं की जानी चाहिए और यदि कहीं ऐसा पाया जाता है तो दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी।