अपेडटः कोल ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के आरोपी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बीजेपी से निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया एक्शन

अपेडटः कोल ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के आरोपी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बीजेपी से निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया एक्शन

March 30, 2025 0 By Ajeet Yadav
कोरबा । कोरबा में एसईसीएल की सरईपाली खदान के पास हुए हत्याकांड के मामले में बीजेपी ने एक्शन लिया है। यहां कोल ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में आरोपी बने पाली के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और पाली मंडल महामंत्री विवेश कौशल को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की रात ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पाली थानांतर्गत एसईसीएल के सरईपाली खदान के बाहर कोयला कारोबार से जुड़े दो गुटों में खूनी संघष हो गया था। खदान में वर्चस्व स्थापित करने की चल रही लड़ाई में हुए इस खूनी संघर्ष में कोल ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की जघन्य हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के बाद पाली में शुक्रवार की रात स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों के साथ मारपीट और गाड़ियों में तोड़फाड़ कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्तकर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर इस वारदात के मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर पाली मंडल अध्यक्ष है, वहीं विवेक कौशल मंडल महामंत्री है। जिनके खिलाफ पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तत्काल हत्याकांड में आरोपी बने मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।