बड़ी दुर्घटना: PM मोदी के कार्यक्रम में आ रहे BJP कार्यकर्ताओं की गाड़ी दुर्गटनाग्रस्त, दो लोगों की गयी जान, कई लोग घायल
March 30, 2025
: एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाग लेने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में दो भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गये। घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। हादसा कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सोन नदी के पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जेसीबी की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार की कमी को बताया जिम्मेदार
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सोन नदी पर बनी पुलिया न केवल सकरी है, बल्कि वहां पर सुरक्षा दीवार भी नहीं है। इस वजह से अक्सर वाहन नदी में गिरते हैं और गंभीर हादसे होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।