नगर से जिला पंचायत तक भाजपा का परचम, गरियाबंद में विपक्ष का सूपड़ा साफ

नगर से जिला पंचायत तक भाजपा का परचम, गरियाबंद में विपक्ष का सूपड़ा साफ

March 5, 2025 0 By Ajeet Yadav
गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी अभूतपूर्व पकड़ साबित कर दी है। नगर पालिका, जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत भी भगवामय हो गया। भाजपा समर्थित गौरी शंकर कश्यप निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने, जबकि लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष चुनी गईं।

सुबह से ही गरियाबंद5 जिले में राजनीतिक सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:30 बजे भाजपा नेतृत्व ने फैसला सुनाते हुए दोनों उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद से जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

विधायक रोहित साहू ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के विकास मॉडल और गारंटी पर विश्वास जताया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व की रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा की निर्णायक जीत ने जिले में पार्टी की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है।

इस जीत के साथ पूरे गरियाबंद जिले में भाजपा के विजय रथ का जश्न मनाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।