
भाजपा की गायत्री ने अध्यक्ष तो निर्दलीय के रूप में अरविंद ने उपाध्यक्ष पद पर मारी बाजी
March 5, 2025(संवाददाता चंद्रभान यादव)
जशपुर। जिले के बगीचा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ है।
जहां भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में गायत्री नाग अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भारत गुप्ता का नाम अधिकृत किया गया था।
वहीं कांग्रेस ने कलावती बाई, और निर्दलीय के रूप तारा बाई ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गायत्री नाग विजयी हुई, जिन्हें 25 मतो में से 14 मत प्राप्त हुए, वहीं निर्दलीय तारा भगत को 9 मत हासिल हुए, वहीं 2 मत कांग्रेस की कलावती बाई को हासिल हुआ।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय के रूप में लड़ रहे अरविंद गुप्ता निर्वाचित हुए हैं, जिन्हें 12 मत प्राप्त हुए, वहीं भाजपा के भारत गुप्ता को 11 और निर्दलीय राकेश गुप्ता को 2 मत प्राप्त हुए हैं।
हमने आपको पहले ही यहां का हाल बताया था कि कांग्रेस कहीं मुकाबला में तो नही है, पर भाजपा के अंदर ही घमासान है, जहां लिफाफा खुलेगा तो किस प्रत्याशी को भाजपा अधिकृत करेगी, और अब रिजल्ट सामने है, जहां अध्यक्ष में भाजपा की अधिकृत गायत्री नाग ( क़ुर्रोग) तो उपाद्ययक्ष पद पर निर्दलीय के रूप में अरविंद गुप्ता (भितघरा) निर्वाचित हुए हैं।