बतौली में चोरी का खुलासा: चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व चांदी के जेवर बरामद
March 7, 2026
(चंद्रभान यादव)
बतौली : बतौली थाना क्षेत्र में राजेश स्वीट्स के संचालक राजेश गुप्ता के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। बतौली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी व चांदी के जेवर समेत लगभग 15 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार झरगंवा मेनरोड निवासी राजेश गुप्ता ने 7 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 6 मार्च की शाम करीब 6 बजे वे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। रात करीब 10 बजे जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के सामने लगे चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेडरूम में दो चोर अलमारी तोड़कर नगदी और जेवर निकाल रहे थे। इस पर राजेश गुप्ता ने तत्काल कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाहर निकलकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाने लगे। इसी दौरान दोनों चोर खिड़की से निकलकर घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में मिलान करने पर एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया तथा नगदी रकम सहित करीब 15 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया।
प्रारंभिक तौर पर पीड़ित द्वारा करीब 5 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की आशंका जताई गई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस की जांच और खोजबीन के दौरान सोने का हार व कुछ नगदी घर में ही मिल गई, जिसके बाद वास्तविक चोरी की रकम कम पाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बतौली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वाड की मदद ली गई तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विवेक मरावी (21 वर्ष) पिता बिक्रम मरावी निवासी देवरी डुमरपारा थाना बतौली तथा मुकेश मरावी (20 वर्ष) पिता धनीराम मरावी निवासी देवरी डुमरपारा थाना बतौली बताया। आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से 8350 रुपये नगद, एक नग चांदी का पायल और एक जोड़ी बिछिया बरामद कराई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और लोहे का डाई भी पुलिस ने जब्त किया है।
मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, डॉग स्क्वाड एवं थाना बतौली के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बतौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।