फर्जी पुलिस बनकर आधार कार्ड जांच के बहाने झपटी वृद्धा की सोने की चैन, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…
March 7, 2026
छत्तीसगढ़ ब्यूरो
रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने एक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपट ली थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई माला और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी समेत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है.
मामले में ग्राम सम्बलपुरी की रहने वाली रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से रायगढ़ पहुंची थीं. दोनों सिग्नल चौक के पास बस से उतरकर पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर जा रही थीं.
इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के बारे में पूछताछ शुरू की और आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा. इसी दौरान मौका पाकर एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला झपट ली और दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तुरंत नाकेबंदी करवाई और पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई.