प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

March 6, 2026 0 By Ajeet Yadav
(चंद्रभान यादव)

जशपुरनगर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। तपकरा तहसील अंतर्गत ग्राम घुमरा निवासी स्व.चन्द्रदीप साय का गड्ढे के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नरहरी साय हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।