मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
March 6, 2026
(चंद्रभान यादव)
जशपुरनगर। दुलदुला विकासखंड के पास ग्राम गोडा अंबा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी डाक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी सहयोग प्रदान कर रहा है। 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।