भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 20 मंडल अध्यक्षों की सूची किया जारी,बगीचा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 20 मंडल अध्यक्षों की सूची किया जारी,बगीचा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

February 19, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किसान मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव संगठन महामंत्री पवन साय,जिलाध्यक्ष भरत सिंह की सहमति और जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी की अनुशंसा पर की गई हैं।

किसान मोर्चा के तहत 20 मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बगीचा से जितेंद्र गुप्ता (जीतू ) को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अन्य मंडलों के सूची भी जारी किए गए हैं।

जितेंद्र गुप्ता को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूरी ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा मि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।