कुएं में गिरकर युवक की मौत, दो दिनों से पड़ा था शव

कुएं में गिरकर युवक की मौत, दो दिनों से पड़ा था शव

February 15, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर । बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत लघुटरी गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का शव दो दिनों से कुएं में पड़ा हुआ था।पुलिस सूत्रों से पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार एक कृषक सिंचाई के लिए खेतों में उसी कुएं से पानी लेकर सिंचाई कर रहा था।कुएं का जल स्तर कम होने पर उसकी नजर कुएं के अंदर पड़े शव पर पड़ी।

घटना की सूचना तत्काल बगीचा पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान नरहरी (20 वर्ष), पिता मधुसूदन नगेशिया, निवासी लघुटरी गांव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया।


बगीचा अस्पताल से बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा भी मौके पर पहुंचे और शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही में सहयोग किया।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।