अभय कंस्ट्रक्शन का तेज रफ्तार हाईवा सन्ना क्षेत्र में पलटा, चालक घायल
February 14, 2026
संवाददाता प्रभा यादव
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटाटांगर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गिट्टी से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा क्रमांक सीजी 13 एआर 2827 बहेरा कोना के पास मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि उक्त हाईवा जशपुर के अभय कंस्ट्रक्शंस का है, जो ढाकनपानी खदान से 20 एमएम गिट्टी लेकर प्रधानमंत्री जनमन सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहा था।
हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सन्ना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है।