राजपुर वन परिक्षेत्र में जंगली भालू का हमला, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
January 24, 2026
राजपुर वन परिक्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जंगल से सटे भेंडरी गांव में जंगली भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, भेंडरी गांव के दो ग्रामीण जंगल की ओर भैंस चराने गए हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना के तुरंत बाद घायल ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अधिकारी अलोक वाजपाई ने बताया कि पहले घायल ग्रामीणों का समुचित मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, इसके बाद शासन के नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।