राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण का संदेश -जितेन्द्र तिवारी

राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण का संदेश -जितेन्द्र तिवारी

January 12, 2026 0 By Ajeet Yadav
बिर्रा -आज देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया गया।
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाया। युवा पत्रकार जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार—“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको”—आज भी युवाओं को कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वे मानते थे कि शिक्षित, जागरूक और नैतिक युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।
वर्तमान समय में राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समाज, संस्कृति और देश के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। युवा दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।