मां परमेश्वरी महापुराण कथा मंच से सम्मानित किए गए जितेन्द्र तिवारी एवं टीम

मां परमेश्वरी महापुराण कथा मंच से सम्मानित किए गए जितेन्द्र तिवारी एवं टीम

January 12, 2026 0 By Ajeet Yadav
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा -देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी महापुराण कथा देवांगन धर्मशाला बिर्रा में आयोजित किया गया है।जिसका समाचार प्रमुखता से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेब चैनल और सोशल मीडिया पर बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित करने पर बिर्रा प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र तिवारी एवं टीम का सम्मान मां परमेश्वरी महापुराण कथा मंच से देवांगन समाज ने शाल श्रीफल और माता परमेश्वरी की स्मृति चिन्ह(फोटो )भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राघवेन्द्र पांडेय,जीवनलाल साहू, संजू साहू, एकांश पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर देवांगन युवा संगठन प्रमुख मूलचंद देवांगन ने कहा कि प्रेस क्लब के साथियों ने मां परमेश्वरी महापुराण कथा के आयोजन से पहले से ही बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार किए हैं इसके लिए देवांगन समाज बिर्रा आभार व्यक्त करता है। कथावाचक आचार्य श्री किशन राव जी व युवा संगठन से पालेश्वर देवांगन,प्रकाश देवांगन,मनोज देवांगन, रामकृष्ण देवांगन, तुलेश्वर,विमल, रितेश रितेश्वर देवांगन, लखनलाल देवांगन, बिसाहू राम देवांगन, बुचैन देवांगन, लक्ष्यनाथ देवांगन, स्टायलो देवांगन,रेशम लाल देवांगन जगमोहन, अभिषेक रामकिशोर नरेश कुमार देवेश कुमार लोचन देवांगन सहित समाज के सहयोगी उपस्थित थे।