पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते के बड़े भ्राता जीवन सिंह बारमते का निधन

पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते के बड़े भ्राता जीवन सिंह बारमते का निधन

January 11, 2026 0 By Ajeet Yadav
मुंगेली। मुंगेली क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक जीवन सिंह बारमते (75 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जीवन सिंह बारमते का निवास फास्टरपुर-कुंडा रोड पर, पंडित चौक फास्टरपुर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जीवन सिंह बारमते, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते एवं त्रयम्बक बारमते के बड़े भ्राता थे। वे होरीलाल बारमते एवं हेमचंद बारमते के पिता तथा बोगी बारमते के बड़े पापा थे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में उनकी पहचान एक सरल, अनुशासित एवं जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में रही है।

परिजनों के अनुसार जीवन सिंह बारमते जीवन भर परिवार को एकजुट रखने वाले मजबूत स्तंभ रहे। उनके स्नेहिल स्वभाव, सहयोगी भावना और मार्गदर्शन को परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासी भी हमेशा याद रखेंगे। उनके निधन से परिवार को अपरणीय क्षति हई है।

अंतिम संस्कार : जीवन सिंह बारमते की अंतिम

विदाई कल सुबह 11 बजे उनके गृह ग्राम सोनपुरी फास्टरपुर-कुंडा रोड पर, पंडित चौक फास्टरपुर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। में दी जाएगी, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।