भाजपा मंडल बम्हनीडीह को मिला नया उपाध्यक्ष, तारेश्वर जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

भाजपा मंडल बम्हनीडीह को मिला नया उपाध्यक्ष, तारेश्वर जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

January 11, 2026 0 By Ajeet Yadav
(कार्यकर्ताओं में उत्साह हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अनुशंसा पर सिलादेही निवासी तारेश्वर जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी मंडल बम्हनीडीह का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी संगठन ने तारेश्वर जायसवाल पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने तारेश्वर जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।