बिर्रा घिवरा हसौद डभरा मार्ग पर रोज हो रही है ऐसी घटनाएं विभाग की निष्क्रियता उजागर
January 8, 2026
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – छत्तीसगढ़ सरकार की पोल तो वैसे भी हर क्षेत्र में खुल रही है और सरकार की किरकिरी हो रही है अब देखिए सड़क निर्माण की दिशा में कोई भी काम शुरू नहीं हो रहा है मरम्मत के नाम पर सिर्फ लिपापोती की जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार विकास की बड़ी बड़ी बातें कर रही है परंतु वास्तविकता में यह नज़र नहीं आ रहा है। मामला बिर्रा से घिवरा मल्दा हसौद छपोरा डभरा मार्ग को देख सकते हैं जहां बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है परंतु पिछले छः माह से सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ लिपापोती की जा रही है।इस मार्ग पर प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में बड़े पैमाने पर मालवाहक बड़े बड़े भारी वाहन चल रहा है जिससे हमेशा कुछ न कुछ छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो रही है परंतु इससे सरकार या विभाग को कोई सरोकार नहीं है।आज सुबह-सुबह 9 बिर्रा घिवरा मार्ग सड़क के बीचों बीच बड़े गड्ढे में एक कैप्सूल वाहन पलट गया गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य दोपहिया वाहन या राहगीर नहीं था वरना बड़ी घटना घट सकती थी।