कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 07 फरवरी , चयन परीक्षा 01 मार्च को

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 07 फरवरी , चयन परीक्षा 01 मार्च को

January 7, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन संस्था के वेबसाइट
eklavya.cg.nic.in
पर ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 08 जनवरी से 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 08 से 10 फरवरी 2026 तक किया जा सकता है। प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने चाहते हैं वे उक्त तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।