ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत प्राथमिक स्कूलों में दो दिवस अवकाश घोषित , 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित समय अनुसार होंगी संचालित
January 6, 2026
संवाददाता रोहित यादव
बलरामपुर जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेशानुसार 07 एवं 08 जनवरी 2026 को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस दौरान कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्र-छात्राओं को अवकाश प्रदान किया गया है, जबकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालित होंगी। एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रातः 10ः30 बजे से 03ः30 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश 08 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।