शिक्षक को पुस्तकालय में संलग्न करने का विरोध, अभाविप ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक को पुस्तकालय में संलग्न करने का विरोध, अभाविप ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

January 6, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

सुरजपुर : गणित के विषय के शिक्षक को पुस्तकालय में संलग्न करने के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह धुर्वे को ज्ञापन सौंप शिक्षक को मूल पदस्थापना वाले स्थल पर पुनः बहाल करने मांग की है। मामले को लेकर अभाविप प्रतापपुर के नगरमंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक ने बताया कि प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बरपटिया में स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ गणित विषय के शिक्षक प्रवीण कुमार जायसवाल को डीएमएफ मद से निर्मित प्रतापपुर में संचालित हो रहे पुस्तकालय भवन में संलग्न कर दिया गया है। जिसके कारण दूरस्थ क्षेत्र में आने वाली माध्यमिक शाला बरपटिया के छात्रों की गणित विषय की पढ़ाई बाधित हो रही है। वर्तमान में जो शिक्षक माध्यमिक शाला में पदस्थ हैं वे छात्रों को गणित विषय पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि वे सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं। इसके बावजूद गणित विषय के शिक्षक को पुस्तकालय में संलग्न कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि बरपटिया से प्रतापपुर की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। इसके बावजूद गणित