बिर्रा में छेरछेरा पर्व को लेकर डंडा नृत्य शुरू
January 1, 2026
(हर जगह डंडा नृत्य दल पहुंच रहे दुकानदारों के दुकानों पर – छेरछेरा पर्व 3 को पहुंचेंगे हर घर)
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – पूस पून्नी को किसानों का महापर्व जिसे हम सभी छत्तीसगढ़ वासी छेरछेरा पर्व के नाम से जानते हैं इस महापर्व को लेकर डंडा नृत्य दल अपने सभी सदस्यों के साथ झांझ मंजीरा और मृदंग के साथ हर दुकान में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहें। रामलीला मुहल्ला डंडा नृत्य दल आज बिर्रा मयाराम सिनेमाघर पहुंच कर छेरछेरा पर्व की शुरुआत किए और सभी प्रमुख मार्ग में दुकान पर गीतों के साथ नृत्य किया। और सहयोग प्रदान किया। वहीं बिर्रा साप्ताहिक बाजार में राउत नाचा दल मी इस अवसर पर मोहन स्टूडियो से अपनी वेशभूषा में करते हुए हाना के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी।दल को सभी प्रतिष्ठानों ने नगद राशि से सम्मानित किया। नृत्य दल में ठुनठुन डंडा नृत्य दल के प्रमुख देवनारायण कश्यप, भूषण वैष्णव विशेष रूप से शामिल हुए। छेरछेरा का महापर्व 3 जनवरी को अंचल में मनाया जाएगा। नववर्ष का यह पहला त्यौहार को लेकर सभी कृषक बंधुओं में हर्ष व्याप्त है।