अभाविप ने कॉलेज मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रतापपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
January 1, 2026
सात दिन में महाविद्यालय मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाई गई तो करेंगें आंदोलन- रिंकु नाविक नगर मंत्री
संवाददाता रोहित यादव
सूरजपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर सड़क मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, प्रतापपुर नगरमंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक ने बताया कि प्रतापपुर बस स्टैंड से शा. कालिदास महाविद्यालय तक की दूरी लगभग दो किलोमीटर है, और महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है, ऐसे स्थिति में महाविद्यालय मार्ग पर अतिक्रमण कर बिरयानी दुकान, गुटका तंबाखू की दुकानें लगाई जाएगी जिससे शराबियों नशेड़ियों की आवागमन अधिक बढ़ जाएगी और जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थीयों को भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा l और भविष्य में कई प्रकार की भयावह स्थिति से गुजरकर छात्र छात्राओं को अध्ययन अध्यापन करने के लिए जाना पड़ेगा l इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अभाविप ने चेतावनी देते हुए प्रतापपुर एसडीएम को सात दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने कहा है। अगर सात दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाई गई तो अभाविप द्वारा वृहद रूप से आंदोलन करेगी l ज्ञापन सौंपने में अभाविप प्रतापपुर नगरमंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक, बरत लाल, नारायण पैकरा, पियूष, भैयालाल, दिलीप, श्याम यादव, कौशल्या व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l