कल्याण आश्रम का जनजाति सेवा एवं संरक्षण में अमूल्य योगदान – मुख्यमंत्री साय दोकड़ा में 95 लाख रुपये की लागत से बनेगा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का चिकित्सालय भवन
December 29, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम दोकड़ा में 1 करोड़ 75 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
जशपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोकड़ा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल लेकर दोकड़ा गांव को विकास की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 1 करोड़ 75 श्र श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र का लगातार उन्नयन हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ मिलेगा और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम दोकड़ा से कल्याण आश्रम की शुरुआत उस समय हुई थी, जब जनजातीय समाज की रीति-रिवाज, धर्म और संस्कृति पर लगातार आघात हो रहा था। ऐसे समय में आश्रम ने समाज को मार्गदर्शन दिया, लोगों के ठहरने, आने-जाने और उपचार की सुविधा विकसित की तथा धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान प्रारंभ से ही सेवा, श्रद्धा जागरण और स्वास्थ्य सेवा का केंद्र रहा है, जो आज सामाजिक एवं सनातन मूल्यों का प्रमुख आधार बन चुका है। श्री बापट ने कहा कि पुराना भवन अब जीर्ण-शीर्ण हो चुका था, जिसके कारण नए अस्पताल भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस हेतु 95 लाख रुपये की स्वीकृति दिए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन आने वाले वर्षों में क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद लोगों के लिए आशा और विश्वास का केंद्र बनेगा।