मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत….
December 28, 2025
जशपुर :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे फरसाबहार तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम पगुराबहार स्थित हेलीपैड पर आगमन करेंगे।मुख्यमंत्री साय इसके पश्चात पमशाला कंवर धाम में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में सहभागिता करेंगे, जहां वे पेंशनरों को संबोधित भी करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार पहुंचकर पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे।कार्यक्रमों की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निज निवास बगिया के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।


