जशपुर से झारखंड सीमा शंख नदी तक नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित
December 28, 2025जशपुर:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मांझा टोली जिला गुमला, झारखंड के कार्यक्रम हेतु आगडीह एयर स्ट्रीप जशपुर आगमन प्रस्तावित है। आगमन कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 05 बजे से अपराह्न 05 बजे तक जशपुरनगर से झारखंड सीमा शंख नदी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ 05 कि.मी. के दायरे को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन के उड़ाए जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रतिबंध सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार लागू रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त निर्देशों का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। /–>



