ग्राम बेलसरी के प्रतिष्ठित नागरिक पंडित होली प्रसाद दुबे जी के वार्षिक श्राद्ध में श्री मद भागवत कथा का आयोजन
December 26, 2025
बिलासपुर :- श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य जीवन में मुक्ति की प्राप्ति हो जाती है , यह वाक्य ग्राम बेलसरी के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय पंडित होली प्रसाद दुबे जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भागवत कथा में भागवत आचार्य पंडित श्री केदार प्रसाद तिवारी जी द्वारा कही गई हम आपको बताते चलें कि ग्राम बेलसरी में 21 दिसंबर दिन रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जिनकी समाप्ति 29 दिसंबर को वार्षिक श्राद्ध के रूप में होगी। इस संगीतमय भागवत कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से ग्रामीण पहुंच रहे हैं, वही दुबे परिवार के इष्ट मित्रों एवं परिवारजन भी इस पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। स्वर्गीय पंडित होली प्रसाद दुबे जी के छोटे सुपुत्र श्री दिलीप दुबे जी ने अपने पूज्य पिताजी के जीवन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया तथा उनके छोटे भाई श्री उत्तम दुबे ने भागवत कथा के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी एवं ऐसे अवसरों पर भागवत कथा सुनने मात्र से क्या फल मिलता है और समाज में इनका क्या परिणाम होता है इन विषयों पर संक्षिप्त जानकारी दिया गया ।वहीं ग्रामीण जन एवं परिवारजन एवं भक्तगणों की अपार भीड़ भागवत कथा स्थल में प्रतिदिन देखने को मिल रही है।



