जैजैपुर विधायक साहू ने संतन महंत को सौंपी PWD की कमान

जैजैपुर विधायक साहू ने संतन महंत को सौंपी PWD की कमान

December 26, 2025 0 By Ajeet Yadav
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विकास को पटरी पर लाने एक मजबूत फैसला लिया है। उन्होंने भरोसेमंद, सक्रिय और ज़मीनी कार्यकर्ता पोडीशंकर निवासी संतन महंत को लोक निर्माण विभाग (PWD) का विधायक प्रतिनिधि बनाया है। इस नियुक्ति के बाद अब सड़कों, पुल-पुलियों और सरकारी भवनों के निर्माण में न बहाने चलेंगे, न देरी—सीधी निगरानी और सीधा एक्शन होगा।विधायक साहू ने साफ संकेत दे दिया है कि विकास कार्यों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं संतन महंत विभागीय बैठकों में विधायक का पक्ष रखेंगे, काम की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे और जनता की शिकायतों को तुरंत विभाग तक पहुंचाएंगे।नियुक्ति के बाद संतन महंत ने कहा,“यह जिम्मेदारी नहीं, जनता की सेवा का अवसर है। मेरा प्रयास रहेगा कि हर सड़क, हर पुल और हर भवन तय समय में और मजबूती के साथ तैयार हो।”
इस फैसले से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों का कहना है कि अब PWD से जुड़े कामों को लेकर दौड़-भाग खत्म होगी और विकास कागज से निकलकर ज़मीन पर दिखेगा।