शराब से भरा माजदा पलटा लोगों ने जुगाड़ कर ली 31 की तैयारी

शराब से भरा माजदा पलटा लोगों ने जुगाड़ कर ली 31 की तैयारी

December 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
ज़िला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा सक्ती-

बिर्रा– सकरेली बाराद्वार में राइस मिल के पास सुबह करीब 5 बजे शराब से भरा एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित है तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही आबकारी पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार की लूट की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि वाहन में लदी आधे से अधिक शराब की बोतलें खत्म हो चुकी होंगी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं क्षेत्र में चल रही हैं।कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि नववर्ष से पहले 31 St की तैयारी हो चुकी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा नुकसान के आंकलन की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के बाद भी यदि कोई जनहानि नहीं होती, तो यह राहत की बात है।