विधायक बालेश्वर साहू ने कमलेश कश्यप को खनिज विभाग का जिला विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त
December 22, 2025
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और खनिज विभाग से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक बालेश्वर साहू ने कमलेश कश्यप को खनिज विभाग का जिला विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में खनिज संसाधनों से जुड़े विषयों, रोजगार और पारदर्शिता को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि कमलेश कश्यप क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और खनिज विभाग से संबंधित मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी। उनके माध्यम से खनन कार्यों में नियमों का पालन, स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला विधायक प्रतिनिधि कमलेश कश्यप ने विधायक बालेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जनहित और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने कमलेश कश्यप को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि इस फैसले से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में खनिज संसाधनों के सही उपयोग और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए कमलेश कश्यप के उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की है।