वास्तविक किसानों से ही हो धान खरीदी ,अवैध धान आवक रोकने सतत मॉनिटरिंग के निर्देश , खरीदी प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की हुई समीक्षा बैठक
December 22, 2025
संवाददाता रोहित यादव
कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आर. एस. लाल एवं चेतन बोरघरिया के द्वारा धान खरीदी के संबंध में खरीदी प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान जिले में चल रही धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं, किसानों को हो रही सुविधाओं एवं संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित हो तथा वास्तविक किसानों से ही खरीदी की जाए। किसी भी स्थिति में बिचौलियों या अपात्र व्यक्तियों से धान की खरीदी न हो। अवैध धान की आवक को लेकर निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर सख्त निगरानी रखें, ताकि बाहर से अवैध रूप से लाए जा रहे धान को रोका जा सके।
अपर कलेक्टर श्री बोरघरिया ने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों पर सतत मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक केंद्र पर धान की आवक, तौल, भंडारण एवं परिवहन की नियमित निगरानी रखें। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपार्जन केंद्र पर बिचौलियों की संलिप्तता या अवैध धान खरीदी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुचारू रूप से धान खरीदी के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य अधिकारी विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी प्रीतिका पूजा केरकेट्टा, सहायक पंजीयक सहकारिता एस.के. पैंकरा उपस्थित रहे।