तेज रफ्तार का कहर,ओवरलोड ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पल्टी,एक युवक कि मौत
December 14, 2025
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा – तेज रफ्तार ओवरलोड ई-रिक्शा के पलटने से एक युवक कि मौत हो गई है,वही ई-रिक्शा में 9 लोग सवार थे बाकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया है।
संवाददाता जितेन्द्र तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार तड़के सुबह बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद नक्टीडीह में चांपा तरफ से आ रही तेज रफ्तार ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई,ई-रिक्शा में 9 लोग सवार होने कि जानकारी मिल रही है जिसमें ई-रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया है। बताया जा रहा है मृतक युवक मालखरौदा थाना क्षेत्र के निवासी है जो हैदराबाद कमाने खाने गया था,जहां से चांपा लौटने के बाद घर के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर निकला था।
तेज रफ्तार ओवरलोड बनी हादसे कि वजह
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक लोग सवार थे,ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई जो हादसे कि वजह बनी।
चांपा से सुबह सुबह यात्री बस नहीं चलने के कारण आटो रिक्शा आदि से रात में बाहर से आने वाले यात्री ऐसे ही साधन से घर वापस आते हैं। ड्राइवर की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।