सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान 08 से 31 दिसम्बर तक सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन जिला में लगभग 174117 घरों का किया जाएगा सर्वे

सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान 08 से 31 दिसम्बर तक सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन जिला में लगभग 174117 घरों का किया जाएगा सर्वे

December 10, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने हेतु प्रत्येक रोगियों का प्राथमिक अवस्था में पहचान कर उपचार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिससे कि रोग के प्रसार में नियंत्रण हो एवं कुष्ठ संबंधी विकलांगता से बचा जा सके।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के नेतृत्व में जिले में कुष्ठ रोग की उन्मूलन के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंड एवं शहरी क्षेत्रों में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में 05 दिसंबर 2025 को सघन कुष्ठ रोग खोज अभियान की क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लगभग 174117 घरों का सर्वे किया जाना है जिसमें लगभग 1012702 जनसंख्या को कवर किया जाना है, इसके लिए 04 एन.एम.ए., 3645 मितानिन, 37 पुरुष सुपरवाइजर, 22 महिला सुपरवाईजर, 183 आर.एच.ओ., 176 मितानिन प्रशिक्षकों को सर्वे दल में शामिल किया गया है। सर्वे कार्य प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक दल के द्वारा 15-20 घरों का तथा शहरी क्षेत्रों में 20-25 घरों का सर्वे किया जाएगा, प्रत्येक 05 दल के लिए 01 सुपरवाईजर रखा गया है जो सर्वे दल का मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग करेंगें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी जिला जशपुर ने सघन कुष्ठ सर्वे अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति का जांच सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया, तथा नागरिकों के समय को ध्यान में रखकर उनके घर पर मिलने की समय में पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिये, तथा प्रत्येक दिवस में किये गये कार्यों की जानकारी अपने सुपरवाइजर के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये। सर्वे के दौरान पाये गये शंकास्पद कुष्ठ रोगियों का शत-प्रतिशत कम्फर्मेशन जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये।
प्रशिक्षण में डॉ. जी.एस. जात्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आर.एस. पैकरा पूर्व डीएलओ, डॉ. आशुतोष तिर्की डीएलओ एव बीएमओ लोदाम, श्री राजीव रंजन मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला जशपुर, प्रत्येक विकासखण्ड से 01 मेडिकल ऑफिसर, बीईटीओ-समस्त, समस्त एनएमए, सुपरवाईजर एवं ब्लॉक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम उपस्थित रहे।