शिशु मंदिर बिर्रा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को

शिशु मंदिर बिर्रा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को

December 10, 2025 0 By Ajeet Yadav
(रक्तदान और यातायात जागरूकता अभियान के तहत रक्तवीरों को हेलमेट वितरण)

जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – रक्तदान महादान की परिकल्पना को साकार करने और यातायात जन जागरूकता के तहत आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में 14 दिसम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रक्तवीरों को यातायात जन जागरूकता के तहत हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा सहित सहयोगी जन जुटे हुए हैं।