छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में भीमराम यादव,रूपलाल और कमलेश का चयन
December 9, 2025
(लोगों में ख़ुशी का लहर)
जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा
बिर्रा- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट 9 दिसंबर 2025 को जारी किया है। इस भर्ती में ग्राम बिर्रा,पटेल मोहल्ला निवासी भीमराम यादव और संजयनगर बिर्रा से रूपलाल पटेल का चयन हुआ है। उनके चयन से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। दोनों युवाओं ने बताया कि वे भर्ती की तैयारी वकेंसी आने से पहले ही शुरू कर चुके थे, जिसका परिणाम उन्हें सफलता के रूप में मिला।साथ ही समीपस्थ ग्राम गतवा के होनहार युवा कमलेश केंवट का भी चयन हुआ है।उनकी इस सफलता पर जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह सरपंच बिर्रा श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, सरपंच गतवा भूवनलाल साहू सहित ग्राम पंचायत के पंच प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा प्रेस क्लब बिर्रा के संरक्षक चित्रभानू पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना,हेमंत जायसवाल,जीवनलाल साहू, एकांश पटेल,संजू साहू, कमल खूंटे व शुभचिंतकों ने युवाओं के उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।