पदभार सम्हालेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी सहित शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

पदभार सम्हालेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी सहित शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

December 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
जशपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष यूडी मिंज आज पदभार ग्रहण करेंगे। शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय मे दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला संगठन प्रभारी भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम पुकार सिंह के साथ जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पद भार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मिंज पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी कलेक्टर रोहित व्यास को ज्ञापन सौपेंगे। उल्लेखनीय है कि कुनकुरी के पूर्व विधायक और भूपेश बघेल सरकार मे संसदीय सचिव रहे युडी मिंज ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए लम्बे दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए पद प्राप्त करने मे सफल रहे। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले मे कांग्रेसी कार्यकार्ताओ को एकजुट करने की बड़ी चुनौती नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के सामने होगी। खास कर उस स्थिति मे ज़ब विधान सभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस के जिला कार्यालय का ताला तक नहीं खुल रहा था।