झारखंड से आ रहा 300 क्विंटल अवैध धान लदा 14 चक्का ट्रक ज़ब्त

झारखंड से आ रहा 300 क्विंटल अवैध धान लदा 14 चक्का ट्रक ज़ब्त

December 9, 2025 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर पुलिस ने अवैध धान के खिलाफ अपनी मुहिम में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड से छत्तीसगढ़ में लाया जा रहा अवैध धान का एक बड़ा खेप लोदाम पुलिस के हत्थे चढ़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोदाम पुलिस ने एक 14 चक्का ट्रक को रोका, जिसमें लगभग 300 क्विंटल अवैध धान लोड था।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।लोदाम थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश पर लगातार चल रही निगरानी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर आने-जाने वाले वाहन पर पुलिस की कड़ी नजर है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

जशपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि:

कुल जब्त धान: अब तक 1300 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

जब्त वाहन: पुलिस ने अब तक 22 से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अवैध धान के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।